गर्मी में भी अंडे खाना क्यों है जरूरी

कुछ लोगों में यह गलत धारणा है कि गर्मी में अंडे खाने से इसका नुकसान होता है। अब तो यह शोध में भी साबित हो चुका है कि जाड़ा हो या गर्मी, अंडे हर समय शरीर के लिए फायदेमंद हैं। अंडे में विटामिन A, B2, B12, विटामिन D और आयरन पाया जाता है। इसमें शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, फास्फोरस, आयोडीन और जिंक भरपूर मात्रा में मिलता है।

दो से अधिक अंडे न खाएं

लोग यह सुनकर गर्मी के मौसम में अंडा खाना छोड़ देते हैं कि इसकी वजह से शरीर में गर्मी पैदा होती है और यह आंतों को नुकसान पहुंचाता है। अमेरिका में 40,000 आदमियों और 80,000 महिलाओं पर हुए एक शोध के अनुसार रोज एक अंडा खाने से ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा टल जाता है। हां यह जरूर है कि गर्मी में अंडे एक निश्चित मात्रा में ही खाएं। आहार विशेषज्ञ इस मौसम में एक दिन में अधिक से अधिक दो अंडे खाने की सलाह देते हैं।

ये हैं फायदे

वजन घटाने में कारगर

सुबह के नाश्ते में अगर आप अंडे का प्रयोग करते हैं तो यह आपका वजन घटाने में कारगर साबित हो सकता है। अंडे खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती। इस तरह बार-बार खाना कम होने से वजन अपने आप घट जाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

अंडे में मौजूद आयोडीन और विटामिन D की वजह से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का समुचित विकास होता है। अंडे के सफेद और पीला दोनों भाग का सेवन करना चाहिए। कुछ लोग सफेद भाग को छोड़ देते हैं, जबकि इसमें वसा, खनिज और विटामिन होते हैं।

दिमाग सक्रिय रहता है

एक अंडे में 5.54 ग्राम प्रोटीन और 4.3 ग्राम वसा होती है। रोज अंडे खाने से दिमाग सक्रिय रहता है। दिनभर की भाग-दौड़ के बाद भी शरीर तरोताजा बना रहता है।

आंख और त्वचा स्वस्थ रखे

अंडे में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, इसे आंख में मोतियाबिंद का खतरा कम हो जाता है। अंडे के अंदर पाए जाने वाले एमिनो एसिड त्वचा और बाल को हमेशा स्वस्थ रखते हैं।

कुछ सावधानियां जरूरी

  • गर्मी में 3 सप्ताह से अधिक समय तक अंडों का सेवन न करें।
  • अंडे को फ्रिज के ठंडे वाले भाग में रखें। इसे किनारे के डोर पर न रखें, यहां तापमान बदलता रहता है।
  • उबले हुए अंडे तले हुए अंडे से ज्यादा लाभकारी होते हैं।
  • अंडे को तब तक पकाएं, जब तक उसका सफेद और पीला भाग ठोस न हो जाए।
  • अंडे की तैयार डिश को रूम के तापमान पर 2 घन्टे से अधिक समय तक न रखें।
0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published.