सिंपल से कई गुना टेस्टी बेसन का चीज चीला ट्राई करें
सिंपल चीला खा-खाकर अगर ऊब गए हैं तो बेसन का चीज चीला (Besan ka Cheese Cheela) जरूर ट्राई करें। इसका एक बार का स्वाद इसे बार-बार खाने को मजबूर कर देता है। यह हेल्दी रेसिपी क्या बच्चे, क्या बड़े, सबको बहुत पसंद आती है। जाड़े में इससे अच्छी गर्मा-गर्म डिश कोई हो ही नहीं सकती। यह चीला कलरफुल होने के कारण बहुत अच्छा दिखता है। इसे मेहमानों को भी सर्व करने में झिझक के बजाए फख्र महसूस होता है। आप भी घर में बनाकर देखें यह नई रेसिपी।
रेसिपी : बेसन का चीज चीला (Besan ka Cheese Cheela)। सर्विंग : 4। तैयारी का समय : 15 मिनट। बनाने में समय : 15 मिनट। कुल समय : 30 मिनट।
जरूरी सामग्री
बेसन : 350 ग्राम। पनीर (Cheese) घिसा हुआ : 50 ग्राम। हल्दी : 1/2 चम्मच। गरम मसाला : 1/2 चम्मच। चाट मसाला : 1 चम्मच। अजवाइन : 1/2 चम्मच। हींग : 1/4 चम्मच। लाल मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच। अदरक और लहसुन का पेस्ट : 1/2 चम्मच। गाजर (घिसा हुआ) : 1। मूली (घिसी हुई) : 1। प्याज (बारीक कटा हुआ): 1। टमाटर (बारीक कटा हुआ) : 1। हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) : 2। धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) : 1/2 कप। पानी : 1+1/2 कप। ऑयल :1/2 कप। नमक : स्वाद अनुसार।
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और उसमें नमक, हल्दी, गरम मसाला, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, एक स्पून धनिया पत्ती, हींग तथा अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिला दें। फिर पानी की सहायता से इसका पतला घोल बना लें। अब इसे सेट होने के लिए 15 मिनट तक छोड़ दें। इससे बेसन का घोल थोड़ा गाढ़ा हो जाता है।
- अब भरावन की सामग्री के लिए गाजर, मूली, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, चाट मसाला, स्वाद अनुसार नमक और 25 ग्राम चीज एक में मिक्स कर अलग रख लें। इस तरह यह सामग्री तैयार हो गई।
- इसके बाद मीडियम आंच पर एक नॉन स्टिक पैन गर्म कर लें। फिर उस पर एक चम्मच ऑयल लगा दें। अब पहले से बेसन से तैयार घोल में से एक कड़छी घोल लेकर तवे पर पतले आकार में फैला दें।
- इसके बाद इसे बनाने के दो तरीके हैं। पहले तरीके से बनाने के लिए तवे पर फैलाए गए बेसन के बीच में एक चम्मच भरावन की सामग्री डालकर इसे दो किनारों से फोल्ड कर दें। फिर इसे दूसरी तरफ पलटकर हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें।
- दूसरा तरीके के अनुसार इसे बिना फोल्ड किए हुए भी बनाया जा सकता है। इसके लिए इस पर भरावन की सामग्री केवल बीच में न डालकर चारों तरफ डालें। ध्यान रखें इस पर डाली गई सामग्री ज्यादा नहीं होनी चाहिए। फिर इस सामग्री को कड़छी से थोड़ा दबा दें। इससे भरावन की सामग्री बेसन में पूरी तरह चिपक जाएगी। अब इस पर हल्का ऑयल लगाकर इसे दूसरी तरफ से पलटकर सेंक लें।
- इस तरह बेसन का चीज चीला तैयार हो गया। उक्त दोनों में से किसी भी तरीके से बारी-बारी से सारे चीला तैयार कर लें। दोनों ही तरीके से बनाए गए चीला का बहुत ही सुंदर लुक आता है।
- इसके लुक को और अच्छा तथा इसे टेस्टी बनाने के लिए इसके ऊपर गार्निश किया ज्यादा चीज, थोड़ी धनिया पत्ती और कटी हुई थोड़ी हरी मिर्च डालें। इसे पीस-पीस में काटकर गर्मा-गर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें। यह टोमैटो सॉस के साथ भी बहुत अच्छा लगता है।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!