संतरे में छिपा है आपकी सेहत का राज 

संतरा (Orange) सेहत के लिए सर्वोत्तम फल है। यह फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। सिर्फ एक संतरे से विटामिन C की आपकी 130 प्रतिशत जरूरत की पूर्ति होती है। यह स्वाद में जितना अच्छा है, बीमारियों की रोकथाम में भी उतना ही कारगर है। इससे भी अधिक, यह शरीर को फिट रखने में काफी मददगार साबित होता है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

अन्य सिट्रस फलों की तरह संतरे में पाया जाने वाला विटामिन C प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इससे आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते। ये ऐसे कणों (Radicals) से छुटकारा दिलाता है, जो हमारे DNA को क्षतिग्रस्त करने का कारण बनते हैं। इससे कैंसर का खतरा कम होता है। विटामिन C आनुवंशिक बीमारियों को भी दूर करने में मददगार होता है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखे

संतरे में पाया जाने वाला मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसमें विटामिन B6 भी मौजूद होता है, जो शरीर के अंदर हीमोग्लोबिन के उत्पादन में सहायक होता है। विटामिन B6 को ‘मूड विटामिन’ भी कहा जाता है। यह सेरोटोनिन पैदा करता है, जिससे हमारे अंदर खुशी का भाव आता है।

पाचन-तंत्र में सुधार

पेट की गड़बड़ी वाले मरीजों को तो संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे निकलने वाला जूस हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे पेट के अंदर गैस बनने की समस्या दूर होती है। संतरे में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स बैक्टीरिया से लड़ने में काफी मदद करता है।

हड्डी और दांत मजबूत होते हैं

संतरे के अंदर मौजूद मैग्नीशियम हमारी हड्डियों को भी मजबूत रखता है। इसको खाने से हमारे दांत भी काफी मजबूत बनते हैं। बाल टूटकर गिरने की समस्या से परेशान लोगों को भी संतरे का सेवन करना चाहिए। इससे उनकी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। इससे आंख की रोशनी भी बढ़ती है।

शुगर लेवल पर नियंत्रण

संतरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगर होता है। प्राकृतिक फल होने की वजह से संतरे में शुगर की मात्रा काफी कम होती है, इस वजह से इससे डाइबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल बढ़ता नहीं है। संतरा खाने वालों में त्वचा रोग की समस्या भी न के बराबर होती है।

स्ट्रोक का खतरा कम करे

संतरे के अंदर मौजूद विटामिन C स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है। एक रिसर्च में यह पाया गया कि जो महिलाएं संतरे का सेवन ज्यादा कर रही थीं, उनमें करीब 20 प्रतिशत स्ट्रोक का खतरा कम पाया गया। संतरा शरीर का वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है।

 

0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published.