रोबोट जो डॉक्टर की तरह ख्याल रखे

अस्पताल का नाम सुनते ही हर किसी को घबराहट होने लगती है और डॉक्टर जब लंबे समय तक मरीज को न देखे तो यह चिंता और भी बढ़ जाती है। इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए फ्रांस की स्टार्टअप कंपनी न्यू हेल्थ कम्युनिटी (New Health Community) ने चार्ली (Charlie) नामक एक स्वचालित रोबोट (Robot) तैयार किया है। यह मरीज ही नहीं, उनके तीमारदारों का भी ख्याल रखता है। इसके साथ ही उनका मनोरंजन कर तनाव से छुटकारा दिलाता है। यह अस्पताल में भर्ती मरीजों के मद्देनजर खास तौर से बनाया गया है। चार्ली को अमेरिका के लॉस वेगास में गत 6 से 11 जनवरी तक चले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (Consumer Electronics Show) में कंपनी की तरफ से पेश किया गया। यह जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन से चलता है

चार्ली रोबोट हर तरह के मरीजों के लिए मददगार है। इसमें लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दिव्यांगों, बच्चों और बुजुर्गों सभी के लिए सेवाएं देने में सक्षम हैं। यह अस्पताल में भर्ती मरीजों को डॉक्टर और नर्स की अनुपस्थिति में जरूरी सलाह भी प्रदान करता है। इसे इसमें लगी टच स्क्रीन से इसे संचालित किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन, टैबलेट या कंप्यूटर से भी आसानी से कनेक्ट हो जाता है।

खुद देता है जरूरी सलाह

चार्ली के अंदर संबंधित मरीज की फाइल और डॉटा को फीड कर दिया जाता है, जिसके आधार पर यह डॉक्टर की अनुपस्थिति में सलाह देता रहता है। इसके माध्यम से डॉक्टर से वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की जा सकती है। इसमें लगी 24 इंच की स्क्रीन पर फोटो या यूट्यूब के वीडियो भी दूर से साफ दिखते हैं। चार्ली के मध्य में टेंसियोमीटर, ऑक्सीमीटर, स्टेथोस्कोप आदि उपकरण लगाए गए हैं, जो इसके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हैं। इसमें दर्द और तनाव दूर करने में मदद के लिए भी एक विशेष उपकरण लगाया गया है। चार्ली की सबसे खास बात यह है कि यह मरीज को कभी भी अकेलेपन का अनुभव नहीं होने देता है।

0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published.