पेट की चर्बी शरीर के भारी वजन से कहीं ज्यादा खतरनाक
पेट की चर्बी पूरे शरीर के वजन से कहीं ज्यादा खतरनाक है। ऐसी स्थिति वाले लोगों को हार्ट अटैक की आशंका अधिक होती है। यह खतरा पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में और भी ज्यादा होता है। कमर और हिप का बढ़ता आकार और भार भी सेहत के लिए खतरा साबित होता है। इससे हृदय रोग के साथ ही डाइबिटीज को बढ़ावा मिलता है। ये बातें यूनाइटेड किंगडम में किए गए एक शोध में सामने आईं हैं।
महिलाओं में ज्यादा खतरा
जर्नल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित इस शोध के अनुसार 40 से 69 साल के 5 लाख लोगों की गतिविधियों के अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों के मध्य भाग का वजन ज्यादा था, उनमें हार्ट अटैक का खतरा अधिक था। जिन महिलाओं का पेट के अलावा कमर और हिप का भार ज्यादा था, उनको पुरुषों के मुकाबले 15-20 फीसदी अधिक हृदय रोग का खतरा था। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के डॉ. बारबरा कहन के अनुसार शोध यह दर्शाता है कि शरीर के मध्य भाग का वजन आंत के फैट को बढ़ा देता है, जो आंतरिक अंगों को संक्रमित करता है। मध्य भाग का वजन बढ़ने का खतरा उम्रदराज महिलाओं में ज्यादा होता है। कम सक्रियता की वजह से ऐसी महिलाएं कैलोरी बर्न नहीं कर पातीं और उनका वजन बढ़ने लगता है।
ऐसे घटाएं पेट की चर्बी
- अपने को चुस्त और फुर्तीला बनाएं। रोज व्यायाम जरूर करें। योग भी इसमें काफी सहायक है। इससे कैलोरी बर्न होगी और अतिरिक्त चर्बी का खात्मा होगा।
- हरी सब्जी और फल को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर फैट बढ़ने नहीं देता। ज्यादा फास्टफूड, शुगर और वसा वाले खाद्य पदार्थों से बचें।
- पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं। इससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। रोज 7-8 गिलास पानी पीना पर्याप्त माना जाता है।
- अच्छी नींद भी वजन कम करने में सहायक होती है। रोज कम से कम 7.5 से 9 घन्टे की नींद लें। खाने के तुरंत बाद सोने न जाएं।
- सेब का सिरका ब्लड शुगर लेवल नियमित करता है। इससे भूख बढ़ती है और पेट के पास का वजन घटता है।
- अंडे और प्रोटीन का नियमित और संतुलित सेवन पेट की चर्बी घटाने में काफी उपयोगी है, इसीलिए जिम जाने वालों को इनके सेवन की सलाह दी जाती है।
- रोज 4-5 कप ग्रीन चाय भी पेट के आसपास वजन घटाने में कारगर हो सकती है। यह फैट को बढ़ावा देने वाली कोशिकाओं को जला डालती है।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!