फटी एड़ियों को राहत दिलाएंगे Gel से लैस मोजे
आप अपनी फटी एड़ियों (Cracked heels) से परेशान हैं या इनकी वजह से बाहर निकलने में शर्म महसूस हो रही हो तो सिलिकॉन जेल हील सॉक्स (Silicone Gel Heel Socks) को आजमा सकते हैं। इसको बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इससे फटी हुईं एड़ियों को न सिर्फ ठीक करने में मदद मिलती है, बल्कि इससे दर्द भी गायब हो जाता है। इन मोजों में एड़ियों के पास वाले हिस्से में खास तरह का बॉटेनिकल जेल (Botanical gel) लगाया गया है। यह जेल विटामिन E, जैतून का तेल, जोजोबा और लैवेंडर के तेल से बना हुआ होता है। यह फटी एड़ियों को नया लुक देने के साथ ही उन्हें पोषण प्रदान करने का काम करता है। इससे एड़ियां मुलायम होती हैं और उनमें लचीलापन बना रहता है।
पसीने से मुक्ति
ये मोजे देसी जरूरतों को देखते हुए बनाए गए हैं। ये खास इलास्टिक डिजाइन से युक्त हैं। इनमें हवा के प्रवेश के लिए छिद्रयुक्त फेब्रिक का प्रयोग किया गया है। इस वजह से इनके पहनने से पसीना नहीं आता है। एड़ियों को राहत प्रदान करने के लिए इन मोजों में कुशन भी लगाए गए हैं। इन्हें महिला या पुरुष कोई भी पहन सकता है। इन्हें आसानी से धोया जा सकता है। यह जरूर ध्यान रखें कि जिस पानी में इन्हें धो रहे हैं वह 30 डिग्री से ज्यादा गर्म न हो।
फ्री डिजाइन
सिलिकॉन जेल हील सॉक्स की एक खासियत इसका टो-फ्री (Toe-free) डिजाइन भी है। पहनने के बाद इसके अंगूठे में फंसने और चोट या मोच की स्थिति में उसके दर्द होने जैसी कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके पहनने से धीरे-धीरे घाव भरने लगता है। कंपनी का दावा है कि लंबे समय तक इनके प्रयोग से टखने के दर्द (Ankle pain) से भी राहत मिलती है। इन मोजों को एक से ज्यादा बार प्रयोग किया जा सकता है। गंदे होने पर इन्हें जरूर धो लें। धोने के बाद ये फिर से ज्यादा प्रभावी ढंग से काम करते हैं।
कंपनी का नाम : Purastep । ऑनलाइन उपलब्ध : Amazon। कीमत : 279 रुपये।
(इस तरह के मोजे कई और कंपनियों की ओर से अन्य ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध हैं। आर्डर करते समय उन्हें भी ट्राइ कर सकते हैं। )
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!