RECIPE : सॉफ्ट भटूरे बनाने का सीक्रेट फॉर्मूला जानें
छोले-भटूरे (Chhole-Bhature) पंजाब की पसंदीदा डिश है, पर यह कभी भी कहीं भी और किसी को भी सर्व की जाए, पसंद ही आती है। बहुत बार बनाने के बाद भी कई बार घर में बनाए भटूरे उतने अच्छे नहीं बनते, जितने अच्छे बाजार के भटूरे लगते हैं। बाजार के भटूरे बड़े आकार में फूले-फूले, बहुत ही सॉफ्ट और खाने में टेस्टी होते हैं। ऐसा आप घर में भी बना सकते हैं, बस आपको इसका फॉर्मूला आना चाहिए। इस रेसिपी को आखिर तक अमल में लाएं, इसका रिजल्ट आपको अपने आप दिखेगा।
रेसिपी : भटूरे। सर्विंग : 4-5 लोगों के लिए। बनाने का समय : 1 घन्टा।
भटूरे बनाने की सामग्री
मैदा : 500 ग्राम। सूजी : 50 ग्राम। ताजी दही : 1 कप। चीनी : 1 स्पून। नमक : 1 स्पून। पानी (गुनगुना) : 2 कप। ऑयल : 1 स्पून। बेकिंग पाउडर : 1+1/2 स्पून। तलने के लिए अलग से ऑयल।
बनाने की विधि
- सबसे पहले मैदे को छननी से छान लें। फिर मैदे में एक स्पून ऑयल डालकर उसे अच्छे से मिला लें। अब ऊपर दी हुई बाकी सामग्री को मैदे में डालकर उसे नरम गूंथ लें। इस डो को अब 2-3 घन्टे के लिए छोड़ दें। इसे ठंडी जगह पर न रखें।
- फिर एक पैन में ऑयल को गर्म करें। इसके बाद तैयार रखे डो से छोटी-छोटी लोई बनाएं। अब ऑयल की सहायता से इसे मनचाहे आकार में बेल लें। इसका आकार न बहुत पतला, न ही मोटा होना चाहिए। इसके लिए मीडियम आकार सही रहता है। इसे थोड़ा बड़ा ही बेलें, इससे यह बाजार जैसा दिखता है। इसे आटे की सहायता से भी बेल सकते हैं।
- अब इसे तेज गर्म ऑयल में डाल दें। फिर इससे छननी से हल्का सा दबाएं और इसी के सहारे इसके ऊपर ऑयल डालते रहें, ताकि यह बराबर गोल गेंद की तरह फूल जाए।
- इसे हल्का सुनहरा होने तक तलते रहें। अब इसे बाहर निकालकर टिशु पेपर पर रख दें, ताकि इसके अंदर का अतिरिक्त ऑयल यह अब्जॉर्ब कर लें। इस तरह से गर्मा-गर्म और सॉफ्ट भटूरे तैयार हैं। इसे छोले, प्याज, नींबू और अचार के साथ सर्व करें। खाने वाला अपनी अंगुली चाटता रह जाएगा।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!