अब सेहत सुधारेंगे टिकटॉक (TikTok) के सुपर-डुपर हिट फनी वीडियो !!

टिकटॉक (TikTok) पर रोज हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इस पर अधिकतर फन, कॉमेडी और म्यूजिक पर आधारित वीडियो शेयर किए जाते हैं, लेकिन हेल्थ टॉपिक पर बनाए गए कुछ वीडियो इन दिनों खूब लाइक और शेयर किए जा रहे हैं। इनमें कुछ ऐसा है जिससे कि आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे, पर क्या है इन वीडियो में उठाए गए विषयों की हकीकत और इनसे जुड़े नुकसान? इसे हम आज यहां जानेंगे। पेश हैं 3 वायरल टिकटॉक वीडियो और उनसे जुड़े चिकित्सकीय सुझाव।

1. तंबाकू नुकसानदेह

 

Tobacco is injurious to health नामक इस टाइटल से आरिशफा खान (@_arishfakhan_) के अकाउंट पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 4 लाख 12 हजार 600 लोग देख चुके हैं। यह वीडियो बहुत ही फनी है (देखें इस लिंक पर।) आरिशफा के टिकटॉक पर 20 लाख से ऊपर (20.5 मिलियन) फॉलोवर्स हैं। उनके ढेर सारे वीडियो के लाखों में व्यूज हैं।

(मेडिकल सजेशन : तंबाकू लेने से धमनियां सुन्न होने लगती हैं। इससे शरीर में होने वाले रक्त प्रवाह में दिक्कत आने लगती है। इससे स्ट्रोक और हृदय संबंधी बीमारियों के अलावा फेफड़े का कैंसर भी हो सकता है।)

2. धूम्रपान हानिकारक

Smoking is injurious to health टाइटल से यह वीडियो भी काफी गुदगुदी जगाता है। हेमुचीनु07 (@hemuchinu07) नामक अकाउंट से डाले गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख 71 हजार से भी ऊपर लोग देख चुके हैं। आप भी इसे इस लिंक पर देख सकते हैं। हालांकि इस वीडियो को करीब 12 माह पहले पोस्ट किया गया था। इस अकाउंट को करीब 38 हजार लोग फॉलो करते हैं।

(मेडिकल सजेशन : धूम्रपान का सबसे ज्यादा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है। इससे कैंसर भी हो सकता है। रोज एक सिगरेट का भी प्रयोग हृदय रोग के खतरे को 48 प्रतिशत बढ़ा देता है। इससे स्ट्रोक और अन्य बीमारियों के होने की भी आशंका बनी रहती है।)

3. शराब बहुत घातक

Alcohol is injurious to health टाइटल दिया गया है इस वीडियो का। इसे टिकटॉक पर पोस्ट किया है कौशल मोंगा (@koushalmonga) ने। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 14 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। कौशल के 10 लाख से ज्यादा (1.1 मिलियन) फॉलोवर्स हैं। इनका यह वीडियो बहुत ही ज्यादा फनी है। आप खुद इस लिंक पर इसे देख सकते हैं।

(मेडिकल सजेशन : शराब का प्रयोग फेफड़े, जिगर और अग्नाशय सबके लिए नुकसानदेह साबित होता है। इसे ज्यादा मात्रा में लेने वाले के दिमाग पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इससे डाइबिटीज और कैंसर होने की आशंका भी बनी रहती है।)

0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published.