पम्पकिन सूप को बनाएं जाड़े की फेवरेट डिश
जाड़े में वैसे तो कई डिश आपको गर्माहट दिला सकती हैं, लेकिन पम्पकिन (कद्दू) सूप की बात ही अलग है। शुद्ध शाकाहारी और आसानी से पचने वाली इस डिश के फायदे भी बहुत हैं। कद्दू में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, खास तौर पर विटामिन A। इससे आंखों की रोशनी बरकरार रहती है। इसमें अधिक मात्रा में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स पुरानी बीमारियों के खतरों को कम करने सहायक होते हैं। कद्दू में पाया जाने वाला फाइबर, पोटैशियम और विटामिन C दिल के लिए काफी लाभदायक हैं। इसमें कम कैलोरी होने की वजह से यह तनाव और वजन घटाने में भी कारगर होता है।
ये चाहिए सामग्री (4-5 कप के लिए)
कद्दू : 1 किलोग्राम, लहसुन : 2 कली, प्याज : 2 पीस, जीरा : 1/2 चम्मच, धनिया पाउडर : 1/4 चम्मच, सब्जी करी : 800 मिलीलीटर, तेजपत्ता : 3, नमक और मिर्च : स्वाद के अनुसार।
बनाने की विधि
सबसे पहले कद्दू को 2 टुकड़े में काट लें। उसके ऊपर 1-2 चम्मच जैतून का तेल डाल दें। इसके बाद उसमें थोड़ा नमक लगाकर करीब 40-45 मिनट तक ओवन में रोस्ट होने दें। फिर कद्दू को उससे निकालकर थोड़ी देर के लिए बाहर रख दें। अब कद्दू के बीच के हिस्से का गुद्दा चम्मच से निकाल लें। फिर प्याज और लहसुन को अलग-अलग काट लें, इन्हें पैन में तेल के साथ 3 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं। फिर इसमें कद्दू के गुद्दे को डाल दें। 2-3 मिनट तक इसे चलाएं। अब इसमें जीरा और धनिया पत्ता डाल दें। इसे सही से मिलाएं। अब इसमें सब्जी करी डाल दें। फिर तेजपत्ता डालकर 15 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें। बेहतर होगा, इसे स्टिक से मिला दें। अब तेजपत्ता निकालकर अलग कर दें। अंत में स्वाद के तौर पर क्रीम, धनिया पत्ता आदि ऊपर से डालकर सर्व करें। यह लाजवाब डिश मेहमानों को भी काफी पसंद आएगी।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!