त्वचा में निखार चाहते हैं तो है न ये तरबूज (Watermelon)
तरबूज (Watermelon) प्रकृति का एक अनुपम फल है। गर्मी के दिनों में तो यह स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इसमें 90 फीसदी से अधिक पानी होता है। खास बात यह है कि यह फैटमुक्त है। इसमें कम कैलोरी होती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका खास गुण हमें जवान रखने में मदद करता है। आइए जानते हैैं इसके क्या-क्या फायदे हैंं?
- तरबूज में विटामिन A, B6 और विटामिन C पाया जाता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक की भरपूर मात्रा होती है। इससे हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं।
- इसके अंदर लाइकोपिन होता है। यह हमारी त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। इसके बीज पीसकर चेहरे पर लगाने से भी त्वचा में काफी निखार आता है।
- अगर आपको भूख न लग रही हो और खाना पचने में दिक्कत है तो भी तरबूज का सेवन बेफिक्र होकर करें।
- तरबूज से हमारे अंदर ताकत आती है और दिल की बीमारियां दूर होती हैं।
- कब्ज के साथ-साथ सूखी खांसी दूर करने में यह काफी मददगार साबित होता है।
- जो भी व्यक्ति इसका नियमित सेवन करता है, उसके होंठ कभी नहीं फटते।
- जोड़ों के दर्द में आराम के लिए भी बहुत लोग तरबूज को खाना पसंद करते हैं।
- अगर आप एलर्जी से परेशान हैं तो आपको तरबूज के रस में काला नमक डालकर जरूर पीना चाहिए।
- इन सबके बावजूद एक चीज का जरूर ध्यान रखें, तरबूज खाकर पानी न पीएं। इसका प्रतिकूल असर होता है।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!