No. 1 अल्फांसो आम (Alphonso Mango) का पौधा खुद से कैसे लगाएं
सारे फलों में आम के टेस्ट का कोई जवाब नहीं है, इसीलिए इसे फलों का राजा कहा जाता है। आम का पेड़ अपना हो तो क्या कहने। इसके लिए जरूरी है कि हम घर के आंगन, गार्डन, खेत-बागीचे में आम का पौधा लगाएं। इसका पौधा 5 से 6 साल के अंदर फल देने लगता है। आम का पौधा लगाने के लिए जुलाई से सितंबर का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। सवाल यह उठता है कि आखिर कौन सा आम का पौधा लगाना सबसे बेहतर रहता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अपने देश में सबसे बेहतर टेस्ट वाला आम अल्फांसो (Alphonso Mango) है। इसका पौधा लगाया जा सकता है।
अल्फांसो की खासियत
अल्फांसो को आमों का शहंशाह कहा जाता है। इसे हापुस, हापुज और आपूस नाम से भी जाना जाता है। अलग मिठास और फ्लेवर की वजह से यह दुनिया के महंगे आमों में शुमार है। मुख्यतः पश्चिमी भारत में इसका उत्पादन ज्यादा होता है। रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों समेत महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा में इसकी ज्यादा पैदावार होती है। इसका पेड़ 10 से 15 फीट लंबा होता है। विटामिन A और E की पर्याप्त मात्रा के चलते यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अपने खाने से अगर ज्यादा हो तो इसे ऑनलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
कहां-कहां हो सकता है अल्फांसो आम
अल्फांसो आम गर्म जलवायु में होने वाला पेड़ है। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती है। पौधों को सीधी धूप की भी आवश्यकता नहीं होती है। इस आम के पौधे के लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। अल्फांसो के पौधे के लिए ज्यादा गीली मिट्टी नुकसानदायक होती है, इसलिए जहां भी इस आम का पौधा लगाएं, वहां जल निकासी का उचित प्रबंध होना चाहिए। इस आम के पौधे के लिए मिट्टी का पीएच 5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। अल्फांसो आम की फसल उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, गुजरात में उगाई जा सकती है।

अल्फांसो आम का पौधा अपने राज्य की बड़ी नर्सरी से प्राप्त किया जा सकता है।
अल्फांसो आम का पौधा कहां से प्राप्त करें
अल्फांसो आम के पौधे के लिए आप अपने आसपास की नर्सरी में पता कर सकते हैं। नर्सरी संचालक कीमत लेने के बाद पौधे खुद भेजवा देते हैं। पौधे लगाने के बारे में भी उनकी ओर से उचित परामर्श दिया जाता है। अपनी देखरेख में पौधे लगवाने के लिए वो बागवानी एक्सपर्ट भी भेज देते हैं। इसके लिए अलग से कीमत चुकानी पड़ती है। नर्सरी के बारे में आपको पूरी जानकारी यूट्यूब पर उपलब्ध ढेर सारे वीडियो से हो जाएगी। विश्वसनीय नर्सरी से ही पौधे लेने चाहिए।
अल्फांसो आम की फॉर्मिंग करते समय ये ध्यान रखें
- अल्फांसो आम के पौधों को 8-8 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए।
- अल्फांसो आम का पौधा रोपने से करीब 1 महीने पहले गड्ढा खोदकर उसमें गोबर की खाद डालकर छोड़ देना चाहिए।
- जितनी संख्या में पौधों को बड़ा होते देखना चाहते हैं, उससे कहीं 20 प्रतिशत अधिक पौधे लगाएं।
- बीच-बीच में इन पौधों की सिंचाई करते रहना चाहिए।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!