11 घरेलू उपायों के जरिए खांसी (Cough) की करें सदा के लिए छुट्टी
खांसी (Cough) अगर बढ़ जाए तो दिन का चैन और रातों की नींद हराम हो जाती है। जाड़े या मौसम बदलने के साथ ही यह ज्यादा परेशान करती है। खान-पान में थोड़े से बदलाव से इसे हम खुद दूर कर सकते हैं। इन 11 घरेलू उपायों (Home Remedies) को आजमा कर खांसी को जड़ से मिटाया ज सकता है। इनसे कोल्ड और पुरानी खांसी की समस्या भी दूर हो जाती है।
1. तुलसी की पत्ती
तुलसी के पत्तियों को काढ़ा बनाकर पीने से खांसी में काफी राहत मिलती है। तुलसी की पत्तियों का रस और अदरक का रस मिलाकर शहद के साथ सेवन से भी खांसी से छुटकारा मिल जाता है।
2. नमक पानी से गरारा
खांसी होने पर एक गिलास गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारा करने से काफी आराम मिलता है। ऐसी स्थिति में कम से कम सुबह-शाम गरारा जरूर करें। ऐसा करने से सूखी खांसी ठीक हो जाती है।
3. हल्दी वाला दूध
रात को सोने से पहले हल्दी वाला गर्म दूध लेने से खांसी से काफी राहत मिलती है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होने की वजह से इसका काफी जल्दी असर होता है। इनके सेवन से सर्दी और जुकाम भी छू-मंतर हो जाता है।
4. अदरक और नमक
घर में पड़े अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब उसमें हल्का सा नमक मिला दें। अब इसे चबाते हुए सेवन करें। अदरक का रस अंदर जाने से खांसी से तुरंत छुटकारा मिलता है।
5. काली मिर्च और घी
खांसी के साथ बलगम आने पर काली मिर्च का सेवन करना चाहिए। एक छोटे चम्मच में काली मिर्च लें। अब उसमें थोड़ा सा देसी घी मिलाकर इसे खाएं। कुछ समय में इसका असर खुद दिखने लगता है।
6. लहसुन और गर्म घी
लहसुन की 5-6 कलियां लें। इनका छिलका उतार लें। अब इन्हें गर्म घी में भून लें और चबाते हुए खा लें। अगर चाहते हैं कि यह कड़वा न लगे तो इसमें थोड़ा गुड़ मिलाकर भी खा सकते हैं, काफी आराम मिलता है।
7. चाय और शहद
खांसी से बचने के लिए कैफीन रहित हर्बल चाय लें। उसमें दो चम्मच शहद मिलाकर पी जाएं। सोने से पहले इसे लेने से काफी लाभ मिलता है। इससे बलगम कम होने के साथ ही जलन से काफी राहत मिलती है। हालांकि, बच्चों को इसे देने से बचना चाहिए।
8. शहद, नींबू और इलायची
एक चम्मच शहद लें। उसमें अब एक चुटकी इलायची पाउडर और थोड़ा सा नींबू का रस मिला दें। फिर इसका इस्तेमाल करें। खांसी से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
9. गाजर का रस
4-5 गाजर लें। उन्हें अच्छी तरह से साफ कर उनका रस निकाल लें। उसका थोड़ा पानी मिलाकर पी जाएं। 3-4 बार ऐसा करने से खांसी से काफी राहत मिलती है। गाजर के इस रस में शहद मिलाकर भी लिया जा सकता है।
10. तकिये का इस्तेमाल
रात में ज्यादा खांसी से बचने के लिए तकिये का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है। सिर ऊंचा रखकर सोने से खांसी से राहत मिलती है। इससे बलगम रुक जाता है। ऐसा करने से बच्चों को भी इस समस्या से काफी आराम मिलता है।
11. धूम्रपान का त्याग
खांसी से बचने के लिए धूम्रपान का त्याग आवश्यक है। एक अध्ययन के अनुसार हर हफ्ते कम से कम एक हफ्ते धूम्रपान के संपर्क में रहने वालों को सांस की बीमारी और खांसी का जोखिम बढ़ जाता है।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!