घी (Ghee) से आपके शरीर का बढ़ा वजन घटेगा, जानिए कैसे?
आम धारणा है कि घी (Ghee) से वजन बढ़ता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह स्वास्थ्यकर होने के साथ वजन घटाने (Weight Lose) में बहुत ही मददगार साबित होता है। लो-फैट (Low Fat) की वजह से घी बहुत ही जल्द पच जाता है। यह शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। घी से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इसमें कई जरूरी तत्व और विटामिन भी पाए जाते हैं, जो शरीर और दिमाग को ऊर्जा से भरपूर बनाए रखते हैं। इन सबके लिए घर का घी सर्वोत्तम माना जाता है।
ऐसे कम होता है फैट
घी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैट पाया जाता है। ये दोनों शरीर से अतिरिक्त वजन घटाने में सहायक साबित होते हैं। घी में एमिनो एसिड पाया जाता है। यह फैट सेल्स (Fat cells) को ज्यादा बढ़ने नहीं देता। हालांकि ज्यादा घी या भैंस का घी खाने से उल्टे वजन बढ़ भी सकता है, इसलिए इसका निर्धारित मात्रा में सेवन करना बेहतर होता है। डॉक्टरों के अनुसार सुबह एक चम्मच खाली पेट घी लेना सबसे अधिक लाभदायक होता है। अगर ऐसा न कर पाएं तो खाने में एक चम्मच घी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
घी के 5 अन्य मुख्य फायदे
1. इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर
एक चम्मच घी में विटामिन A की 8% मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें विटामिन D, E और K विद्यमान होता है। इनकी वजह से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) में काफी वृद्धि होती है। इसमें ब्यूट्रिक एसिड की मौजूदगी के चलते शरीर में ऐसी कोशिकाओं का विकास होता है, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करती हैं। इससे आंत से जुड़ी बीमारियों में भी राहत मिलती है।
2. कैंसर से दूर रखे, हड्डियों को मजबूती
इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार घी शरीर में ऐसे एंजाइम को बढ़ावा देता है, जिससे कैंसर का कारण बनने वाले पदार्थों का सफाया होता है। हालांकि, इसके लिए एक अनिवार्य शर्त यह है कि घी गाय का हो और यह एकदम शुद्ध हो। देसी घी में विटामिन K2 पाया जाता है, जो हड्डियों के विकास में लाभदायक होता है।
3. पाचन तंत्र में सुधार करे
घी, खासकर गाय के घी का का सेवन पाचन तंत्र को सही रखने का काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार रोज सुबह एक चम्मच गाय का शुद्ध घी खाली पेट लेने से पाचन तंत्र में सुधार आता है और शरीर से हानिकारक तत्व दूर होते हैं। इससे हमें काफी ऊर्जा भी मिलती है। साथ ही, शरीर में अम्लीय pH की मात्रा में कमी आती है।
4. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
घी में मौजूद विटामिन E हमारी त्वचा और बालों के विकास में काफी सहायक होता है। इसमें फैटी एसिड पाया जाता है, जो सूखी त्वचा को मॉश्चराइज करने में मददगार सिद्ध होता है। घी के सेवन से बालों का बराबर विकास होता है। सिर के बालों पर घी लगाकर 15 मिनट बाद शेम्पू करने से बालों पर काफी चमक आती है।
5. हृदय के लिए उपयोगी
विशेषज्ञों के अनुसार अगर घी का निर्धारित मात्रा में सेवन किया जाए तो यह बटर या रिफाइंड ऑयल से काफी लाभकारी साबित होता है। यह खासकर हृदय के लिए काफी उपयोगी होता है। यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। इससे हृदय संबंधी रोगों से बचाव होता है।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!