चने का साग डायबिटीज और पीलिया समेत कई रोगों में है फायदेमंद
चने के साग (Chane ka Saag) का इस्तेमाल जाड़े में सर्वोत्तम माना जाता है। स्वाद में इसका कोई जवाब नहीं है। इसे पौष्टिकता का खजाना माना जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। चने के साग को प्रोटीन का राजा कहा जाता है। इसके सेवन से त्वचा, कब्ज, डायबिटीज और पीलिया के रोगों में बहुत लाभ पहुंचता है। पालक और बथुआ के साग की तरह चने का साग (Green Gram) खाने के लिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं। इस साग को मक्के या बाजरे की रोटी के साथ खाने का आनंद ही कुछ और होता है।
चने के साग खाने के मुख्य फायदे
डायबिटीज से राहत
डायबिटीज के मरीजों को चने के साग का सेवन करना चाहिए। इस साग में विटामिन B, C और फोलेट पाया जाता है। यह टाइप 2 डायबिटीज में काफी फायदेमंद साबित होता है। चने के साग के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह पीलिया में भी काफी कारगर साबित होता है।
इम्युनिटी बूस्टर
चने का साग इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर को अंदर से मजबूत रखते हैं। ठंड में चने के साग के सेवन से सर्दी, खांसी, जुखाम ठीक होने में मदद मिलती है। इससे मानसिक संतुलन बेहतर बना रहता है।
कब्ज से छुटकारा
चने के साग के अंदर फाइबर की काफी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा प्रोटीन की मौजूदगी भी होती है। इसके चलते चने का साग खाने से पेट की कब्ज, गैस, जलन आदि की समस्या से राहत मिलती है। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम से हमारी हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।
वजन घटाने में प्रभावी
बहुत कम कैलोरी होने की वजह से मोटापे से पीड़ित लोगों को चने के साग का सेवन करना चाहिए। इससे वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। इस साग में फाइबर की भी प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। इसके चलते इसके सेवन से बहुत जल्द भूख नहीं लगती है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। इससे वजन घटाना आसान हो जाता है।
त्वचा और बालों के लिए कारगर
चने के साग के सेवन से त्वचा की समस्या भी दूर होती है। इसके अंदर मौजूद विटामिन E, K और B त्वचा की सुंदरता को निखारने के काम करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे बालों को भी मजबूती प्रदान करते हैं। चने का साग आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी असरदार साबित होता है।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!