Alert : कोविड पॉजिटिव होने के तत्काल बाद हमें क्या करना चाहिए?
कोरोना (Corona) के कहर से रोज देश में हजारों लोग दम तोड़ दे रहे हैं। पॉजिटिव और गंभीर मरीजों के लिए आज अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं है। भर्ती होने के लिए अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में जरा सी भी लापरवाही हम पर भारी पड़ सकती है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने के तत्काल बाद हमें क्या करना चाहिए?
बिना घबराएं ये करें
1. खुद को आइसोलेट करें : होम आइसोलेशन ऐसे कमरे में होना चाहिए, जो खुला और हवादार हो। इसमें सेपरेट बाथरूम और शौचालय होना चाहिए।
2. मास्क पहनें : हमेशा मास्क पहनकर रहने से संक्रमण कम फैलने का खतरा रहता है।
3. हाथ धोते रहें : हर थोड़े-थोड़े अंतराल पर अपने हाथ झाग वाले साबुन या लिक्विड से धोएं।
4. अलग बर्तन और कपड़े : आपके बर्तन, बेड और कपड़े का किसी छुआछूत नहीं होना चाहिए।
5. कमरे की सफाई : जिस भी सतह को आप छू रहे हैं, उसे डिसइन्फेक्ट जरूर करें। कपड़ों को गर्म पानी और झाग वाले डिटर्जेंट से धोएं।
6. डॉक्टर से संपर्क करें : बिना डॉक्टर की सलाह के अपने से कोई दवा न लें।
7. ज्यादा पानी पीएं : ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के साथ ही पोषक तत्व वाले आहार लें। खाना सुपाच्य होना चाहिए।
8. ऑक्सीजन लेवल और तापमान जांचें : घर में खुद से ऑक्सीजन लेवल और तापमान दिन में तीन बार जांचें।
9. आराम करें : पूरी तरह रेस्ट लेने के साथ स्वस्थ मनोरंजन करते रहें। टीवी पर सकारात्मक शो देखें और लाइट मूड की किताबें पढ़ें।
अस्पताल जाने की कब जरूरत है?
1. बुखार लगातार रहे : अगर तीन दिन तक लगातार बुखार 101°F बना हुआ है।
2. ऑक्सीजन सैचुरेशन : यदि ऑक्सीजन सैचुरेशन 94% से नीचे चला गया है।
3. सांस लेने में दिक्कत : सांस की कमी, सांस लेने में दिक्कत या कफ महसूस हो।
4. सीने में दर्द : सीने में लगातार दर्द हो रहा हो या दबाव महसूस हो रहा हो।
5. एकाग्रता का अभाव : ध्यान एकाग्र करने में लगातार दिक्कत आ रही हो।
6. चेहरे का नीला पड़ना : चेहरा या होंठ दिन पर दिन नीले पड़ते जा रहे हों।
7. उठने में दिक्कत : अकेले उठने में दिक्कत हो या ज्यादा थकान लग रही हो।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!