सफेद होते बालों को काले करने के 5 प्राकृतिक उपाय

कम उम्र में बालों का सफेद होना मेट्रोपोलिटन शहरों समेत दूर-दराज के गांववालों तक के लिए आज एक बड़ी समस्या बन चुका है। बाल सफेद होना तब शुरू होते हैं जब बालों की जड़ों में मेलानिन नामक पिगमेंट बनना या तो बंद हो जाता है या कम हो जाता है। ये पिगमेंट बालों की जड़ों की कोशिकाओं में पाए जाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ शरीर में आ रहे हार्मोनल बदलाव, पोषक तत्वों की कमी, केमिकल का असर, तनाव, डिप्रेशन, बीमारी या आनुवंशिक कारणों की वजह से भी काले बाल (Black Hair) सफेद होने लगते हैं। इन बालों को फिर से काले करने के कृत्रिम तरीके काफी नुकसानदायक साबित होते हैं। बावजूद इसके चिंता करने या इधर-उधर भटकने की कोई जरूरत नहीं है। ये हैं 5 प्राकृतिक उपाय, जिन पर अमल कर आप बालों को फिर से काला कर सकते हैं।

1. नारियल और जैतून का तेल

सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल का तेल बहुत ही कारगर है। एक छोटे से बाउल में समान मात्रा में नारियल (Coconut) और जैतून का तेल (Olive oil) ले लें। अब इसमें कुछ बूंद नींबू का रस निचोड़ लें। फिर इसे अच्छे तरीके से मिक्स कर बालों में लगाएं। इसके बाद हल्के कपड़े या टॉवल से ढककर छोड़ दें। कुछ देर बाद बालों को धो लें। ऐसा करने से काले बाल सफेद होने लगते हैं। इससे बाल गिरने भी बंद हो जाते हैं।

2. आंवला पाउडर और नींबू का रस

आंवला और नींबू कई बीमारियों के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत लाभकारी साबित होते हैं। 3 चम्मच आंवला पाउडर लेकर उसमें 2 चम्मच तक नींबू रस मिलाएं। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों में लगाएं। थोड़ी देर सूखने के बाद इसे धो दें। इस तरह हफ्ते में 2-3 बार करें। बाल अपने आप काले होने लगते हैं। ऐसा रात को करना ज्यादा बेहतर होता है। इससे बालों पर धूल आदि पड़ने से बचाव हो जाता है।

3. बादाम का तेल और आंवले का रस

2-3 चम्मच बादाम का तेल लें। इसमें लगभग बराबर मात्रा में आंवले का रस मिला लें। इसे बालों पर लगाएं। 50-60 मिनट बाद इसे धो दें। इससे सफेद बाल तो काले होते ही हैं, बालों को पोषण मिलने से ये लंबे और मजबूत भी होते हैं। बादाम के तेल में विटामिन E की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। यह बालों के विकास में काफी सहायक होता है।

4. रेंड़ी का तेल

रेंड़ी का तेल (Castor oil) कई बीमारियों में कारगर है। बालों के तेजी से विकास के लिए यह जाना जाता है। यह तेल थोड़ा गाढ़ा होता है, इसलिए इसे लगाने से बाल लसलसे हो जाते हैं। थोड़ी देर रखने के बाद बालों को पानी से धो दें। यह तेल गांवों में आसानी से उपलब्ध है। इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। जमैका का काला रेंड़ी का तेल ज्यादा असरकारक माना जाता है।

5. प्याज और नींबू का रस

2-3 प्याज लेकर उसके रस निकाल लें। इसके बाद इसमें 1 नींबू निचोड़ लें। अब इसे अच्छे से मिलाकर बालों पर लगाएं। इसे करीब 20 मिनट बाद धो दें। इससे कुछ दिनों में बाल काले होने लगते हैं। प्याज बालों का झड़ना रोकने के साथ ही उनके विकास में काफी कारगर साबित होता है। सिर्फ प्याज का रस भी बालों के लिए फायदेमंद है।

0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published.