सीने का दर्द दूर करने के 10 घरेलू उपाय
सीने में अगर बराबर या कभी-कभी दर्द उठता रहता है तो इसे हल्के में न लें। यह गंभीर हृदय रोग का भी कारण हो सकता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि यह दर्द हमेशा गंभीर खतरे का ही संकेत हो। पेट में जलन या गैस की समस्या होने पर भी ऐसी स्थिति बन जाती है। हृदय की रक्त वाहिकाओं के अवरुद्ध होने या मांसपेशियों में सूजन के कारण भी दर्द महसूस होता है। इस तरह के दर्द में ये 10 घरेलू उपाय ज्यादा कारगर होते हैं। इसके बावजूद अगर दर्द बना रहता है या असहनीय है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
1. लहसुन
कच्चा लहसुन चबाने से सीने का दर्द दूर होता है। रोज सुबह लहसुन की 2 कली लें और इन्हें चबाएं। इसका काफी फायदा मिलेगा। इसे आप कूटकर गर्म दूध में डालकर भी पी सकते हैं। लहसुन का रस लेने से हृदय का रक्त प्रवाह सुधरता है।
2. हल्दी
हल्दी हृदय संबंधी बीमारी में काफी कारगर है। सीने में दर्द की स्थिति में इसका सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है। ऐसे दर्द से परेशान लोगों को रोज सोने से पहले दूध में हल्दी डालकर उसे काढ़ा बनाकर पीना चाहिए।
3. बादाम
सीने में दर्द होने पर बादाम खाने से राहत मिलती है। इसमें कई पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E पाया जाता है। ये सब लाभकारी साबित होते हैं। बादाम में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर का स्तर संतुलित रखता है। दर्द में बादाम का दूध लेना भी बेहतर होता है।
4. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पीने से सीने के दर्द से आराम मिलता है। यह पेट से एसिड को घटाने का काम करता है। हालांकि इसके ज्यादा सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है।
5. सेब का सिरका
सेब का सिरका पीने से सीने का दर्द ठीक होता है। यह पेट के अंदर एसिड को दूर करने का काम करता है। इससे कोलेस्ट्रॉल कम होने के साथ ही ब्लड प्रेशर भी कम होता है। यह कई तरह के बैक्टीरिया को भी खत्म करने का काम करता है।
6. अदरक
अदरक के सेवन करने वालों को सीने में दर्द की शिकायत कम होती है। इसमें जलन-रोधी गुण होते हैं, जो शरीर में दर्द की स्थिति बनने नहीं देते। इससे मांसपेशियों का दर्द भी कम होता है। अदरक की चाय पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है।
7. एलोवेरा
एलोवेरा का जूस हमारे शरीर के अंदर से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है। दिन में 2 बार एलोवेरा का जूस पीने से सीने के दर्द से काफी राहत मिलती है।
8. तुलसी पत्ता
तुलसी के पत्तों में मैग्नीशियम और विटामिन K होने की वजह से ये रक्त प्रवाह को ठीक रखते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से यह पेट की जलन की समस्या में लाभकारी होता है।
9. मेथी
मेथी के दानों में एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिकता के कारण सीने के दर्द से ये हमें राहत दिलाते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बना रहता है। इससे पाचन सुधरता है। मांसपेशियों के दर्द में भी मेथी के दाने काम आते हैं।
10. व्यायाम
नियमित व्यायाम से भी सीने के दर्द में काफी फायदा मिलता है। इससे पेट में जलन और कब्ज की समस्या दूर होती है। सुबह-शाम की सैर भी काफी लाभकारी होती है। इससे मांसपेशियों और हड्डियों को काफी मजबूती मिलती है।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!