एक घंटे की स्विमिंग से घटाएं वजन और तनाव

स्विमिंग के बहुत फायदे हैं। नियमित तौर पर रोज तैरने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इससे शरीर में काफी लचीलापन आता है। दुनिया के अलग-अलग कोने में इसके लाभ आजमाए जा चुके हैं। अमेरिका में स्विमिंग आज चौथी सबसे बड़ी गतिविधि है। ताइवान में 101 लोगों पर हाल ही में एक शोध हुआ। इनमें से 44 लोग तनाव में पाए गए। कुछ दिन स्विमिंग के बाद तनाव वालों की संख्या सिर्फ 8 बची। कनाडा के अर्थराइटिस फाउंडेशन के अनुुुआर जोड़ों के दर्द दूर करने के लिए स्विमिंग एक प्राकृतिक उपाय है। इसके और लाभ जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

  • एक घंटे की स्विमिंग में उतनी ही कैलोरी बर्न होती है, जितनी दौड़ने में। इससे मोटे लोगों का वजन कम होता है।
  • स्विमिंग पूल में नियमित तौर पर तैरने वालों के शरीर का वजन बैलेंस रहता है।
  • तैरने से शरीर का पॉस्चर सही रहता है। अगर आपको बैक पेन (पीठ दर्द) है तो जरूर तैरना चाहिए।

  • तनाव दूर करने में स्विमिंग काफी सहायक है। इससे मसल्स की कमजोरी भी दूर होती है।
  • बहुत लोगों ने पाया है कि तैराकी शुरू करने के बाद उनकी आंखों की रोशनी बढ़ गई।
  • अस्थमा के मरीजों के लिए यह लाभदायक है। तैरने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।
  • तैराकी बिना शरीर पर दबाव बढ़ाए ह्रदय गति बढ़ाती है। इससे शरीर के सभी अंग अच्छे से कार्य करते हैं।
0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published.