जूं का कुछ घंटे में ऐसे करें सफाया

अगर आप जूं मारने के विभिन्न तरीकों को आजमा कर थक चुके हैं तो इन कुछ आसान उपायों पर जरूर विचार कीजिए। इनसे कुछ घंटे में आपको जूं से काफी राहत मिलती महसूस होगी। ये इसलिए भी जरूरी हैं कि बाजार में तरह-तरह के शैंपू और इलाज के नाम पर आने वाले लोशन हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इन प्राकृतिक उपायों का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

  • आधा कप नारियल या नीम का तेल लें। इसे गर्म कर बालों की जड़ों में लगाएं। 1 घंटे बाद लीख निकालने वाली कंघी से बालों को सुलझाएं, जूं बाहर आ जाएंगी।
  • थोड़े से नीम के पत्ते लें और उन्हें उबाल कर उनका पेस्ट बना लें। इसे बालों की सतह पर लगाएं और कंघी कर बाल धो लें। काफी राहत मिलेगी।
  • आधा कप नारियल के तेल में एक नींबू का रस मिलाएं। फिर कंघी कर स्नान कर लें।
  • 15-20 कली लहसुन में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। इसे 3-4 घंटे तक छोड़ दें। फिर शैंपू से बाल धो लें।
  • 10 काली मिर्च लें, उसे पीसकर दही में मिला लें।  इसमें एक नींबू का रस भी डाल दें। इसे लगाने के आधे घंटे बाद बालों को अच्छे से धोएं। जूं तुरंत बाहर आ जाएंगी।
  • आधा कप नारियल के तेल में कपूर पीस कर मिला दें। 1 घंटे बाद बालों कंघी कर धो लें।
  • नमक और सिरके का पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को अच्छे से धोएं। ऐसा दस दिन में चार बार करें, सभी जूं का सफाया हो जाएगा।

  • 4 चम्मच पानी में 2 चम्मच सिरका मिलाकर लगाएं। इसे 4 घंटे बाद धो लें। लीखें बाहर आ जाएंगी।
  • नींबू और अदरक का रस पीसकर लगाने से भी जूं का सफाया हो जाता है।
  • लगातार चार दिन तक अपने बालों में प्याज का रस लगाएं। दो-तीन घंटे तक बालों को न धोएं। जूं अपने आप खत्म हो जाएंगी।
  • अमरूद के पत्तों को पीसकर उसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर लगाने से भी काफी आराम मिलता है।
  • जैतून का तेल भी जूं मारने में काफी कारगर है। बालों से जूं खत्म करने के लिए आप चाय के पेड़ के तेल वाले शैंपू भी लगा सकते हैं।
  • एप्पल साइड विनेगर में थोड़ा पानी मिलाकर बालों की सतह पर लगाएं। थोड़ी देर बाद लीख निकालने वाली कंघी से बालों को सुलझा लें, जूं अपने आप बाहर आ जाएंगी।
0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published.